फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In Kathgarh, devotees got queued at night, Jalabhishek was done in the morning

काठगढ़ में महा शिवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शिश

Tue, 01 Mar 2022 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
In Kathgarh, devotees got queued at night, Jalabhishek was done in the morning
In Kathgarh, devotees got queued at night, Jalabhishek was done in the morning
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। काठगढ़ मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की तादाद में लोग स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने घंटों लंबी लाइनों में लगकर महादेव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। शुक्रवार रात से ही लोग मंदिर में दर्शन के लिए दो किलोमीटर की लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सुबह जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो लोग दर्शन के लिए अंदर गए।
विज्ञापन

जम्मू, पंजाब व हिमाचल के अलग-अलग स्थानों से लोग दर्शन करने पहुंचे हैं। जगह-जगह पर लोगों ने लंगर लगा रखे थे। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचाने व लाने के लिए विभाग की ओर से बसें लगाई गईं थी। एसडीएम इंदौरा ने मेले को सफल बनाने के लिए विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व को ओर अधिक भव्य बनाने के लिए युवा कल्ब के सदस्यों ने मेले के दौरान अपनी सेवाएं दी। पठानकोट से भाजपा प्रत्याशी अशवनी शर्मा ने व इंदौरा से जीआईसी उपाध्यक्ष मनोहर धीमान ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed