फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In Dharamshala, 1431 students appeared in HAS exam in the first session and 1395 in the second session

Kangra News: धर्मशाला में पहले सत्र में 1431, दूसरे में 1395 ने दी एचएएस की परीक्षा

Mon, 30 Jun 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
In Dharamshala, 1431 students appeared in HAS exam in the first session and 1395 in the second session
धर्मशाला में हिमाचल लोक सेवा आयोग की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में रविवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 11 परीक्षा केंद्रों में पहले सत्र में 1431 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि दूसरे पेपर में 1395 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। एडीसी विनय कुमार ने बताया कि एचएएस परीक्षा में कुल 2802 अभ्यर्थियों को बैठना था।
विज्ञापन


इनमें पहले पेपर में 1431 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि दूसरे पेपर में 1395 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गईं थीं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्रों पर पर्यवेक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती भी की गई थी। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए और यह सुनिश्चित किया कि सभी अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के परिणाम नियमानुसार निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे और चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed