फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   IITian Baba Abhay Singh returns to Dharamshala with his wife

Kangra News: आईआईटियन बाबा अभय सिंह पत्नी सहित धर्मशाला लौटे

Sat, 11 Apr 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
IITian Baba Abhay Singh returns to Dharamshala with his wife
धर्मशाला। हरियाणा में अपने माता-पिता से मुलाकात के बाद आईआईटियन बाबा अभय सिंह पत्नी सहित धर्मशाला लौट आए हैं। धर्मशाला में वह अघंजर महादेव मंदिर के पास ही एक गांव में ठहरे हुए हैं। वीरवार को वह मंदिर में आए और यहां पर संत-महात्माओं से मुलाकात कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें धर्मशाला की शांत वादियां काफी पसंद हैं और अब वह यहीं रहना चाहते हैं। वह एक सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और पारंपरिक ज्ञान को भी जोड़ा जाएगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर खनियारा गांव स्थित ऐतिहासिक अघंजर महादेव मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से शादी करने के बाद अभय सिंह हरियाणा के झज्जर स्थित अपने माता-पिता से मिलने गए थे। वीरवार को वह धर्मशाला लौटे तो फिर से लोगों में चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन

फिलहाल यह नव दंपती धर्मशाला में सादगीपूर्ण जीवन जी रहा है। अभय सिंह ने धर्मशाला में कर्नाटक की सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीका के साथ विवाह किया है। उधर, अघंजर महादेव मंदिर के महंत करणगिरी ने कहा कि आईआईटीयन बाबा अभय सिंह वीरवार को मंदिर आए थे। वह कहां रह रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed