फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If you create ruckus in the state level Holi fair, you will go straight to jail.

Kangra News: राज्य स्तरीय होली मेले में हुड़दंग मचाया तो सीधे पहुंचेंगे जेल

Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
If you create ruckus in the state level Holi fair, you will go straight to jail.
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में अब किसी ने हुड़दंग मचाया तो वह पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगा। साथ ही किसी मनचले ने महिला या किसी लड़की को छेड़ा तो उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। 22 मार्च से पालमपुर में शुरू होने वाले राज्य स्तरीय होली मेले को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए है। होली मेले के लिए करीब 100 पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने अपनी मांग भेज दी है। ये जवान 22 मार्च सुबह पालमपुर पहुंच कर कानून व्यवस्था संभाल लेंगे। पालमपुर में शुरू होने वाले राज्य स्तरीय होली मेले कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस ने इसके लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
विज्ञापन

मेले में हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर पालमपुर से घुग्गर तक सीसीटी कैमरों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस एक विशेष दस्ता होली मेले में तैनात करेगी। यह दस्ता छेडख़ानी, पाकेटमारी या अन्य शरारती तत्वों पर नजर रखेगा। यह सेल मेले पर हर पुलिस कर्मी के संपर्क में होगा। पांच मिनट के अंदर यह दस्ता घटनास्थल पर होगा। हालांकि इसके अलावा पुलिस कर्मी हर चौक, मेले के बीच और संदिग्ध जगह पर तैनात होंगे। चार दिन दिन तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय होली मेले को लेकर पुलिस ने अपनी विशेष तैयारियां कर ली है।
विज्ञापन


ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
होली मेले में नगरी से आने वाले यातायात को दोपहर दो बजे के बाद वाया न्यूगल पुल से हो कर बदल दिया जाएगा। जबकि पालमपुर से धर्मशाला वाया नगरी जाने वाले वाहनों को भी मंगलानी चौक से बदल दिया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक संध्याओं में रात को आने वाले लोगों के लिए मारंडा, राजपुर, भवारना और निचली तरफ से आने वाले लोगों के लिए नए बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी के पास, बैजनाथ की तरफ से आने वाले लोगों के लिए एलआईसी के पुराने कार्यालय के पास और नगरी से आने वाले वाहन कोर्ट रोड से ही ऊपर खड़े रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली मेले को लेकर पुलिस की पूरी तैयारियां : डीएसपी
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि होली मेले को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए है। मेले में किसी ने हुड़दंग मचाया या अन्य कोई दूसरी किसी घटना को अंजाम दिया तो पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं। पुलिस में होली मेले में अतिरिक्त फोर्स की मांग भेज दी है। जल्द ही पुलिस होली मेले की व्यवस्था संभाल लेगे। ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए। पुलिस ने इस बार विशेष दस्ता रखने की भी व्यवस्था की है, जिसकी मेले में हर तरफ नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed