फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the demands of pensioners are not accepted till March 7, there will be a big movement: Suresh

पेंशनरों की मांगें 7 मार्च तक नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन : सुरेश

Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
If the demands of pensioners are not accepted till March 7, there will be a big movement: Suresh
हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक देहरा के नई कार्यकारिणी सदस्य। स्रोत: एसोसिएशन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन देहरा ब्लॉक की बैठक शनिवार को महाराणा प्रताप भवन में प्रधान फौजा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने लंबित मांगों को मनवाने के लिए पेंशनरों को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है और उनके करोड़ों रुपये पर कुंडली मार कर बैठी है। इसे पेंशनर सहन नहीं करेंगे। अगर प्रदेश सरकार 7 मार्च तक पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा। इसके लिए संघर्ष समिति की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। बैठक में राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर और मनमोहन पठानिया उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष ने एसोसिएशन का लेखा-जोखा बैठक में पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन


नरिंदर ठाकुर चुना देहरा ब्लॉक के प्रधान
बैठक के बाद देहरा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। इसमें प्रधान नरिंदर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, महासचिव परवीन शर्मा, अतिरिक्त महासचिव सुदर्शन सिंह, मुख्य सलाहकार फौजा सिंह और कोषाध्यक्ष तरलोक चंद को चुना। साथ ही उपाध्यक्ष मदन मोहन, पवन शर्मा, धर्मवीर खट्टा, जगदीश चंद, संगठन सचिव पवन सिंह, अशोक शर्मा, सलाहकार भागी राम, अरुण शर्मा, प्रेस सचिव राज कुमार, लेखाकार रूप चंद और विनोद कुमार को चुना। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला महासचिव सेठ राम, मनमोहन पठानिया और रविंदर राणा को बतौर पर्यवेक्षक अधिकृत किया और चुनाव की प्रक्रिया सुरेश ठाकुर की देखरेख में की गई। चुनाव तीन वर्ष के लिए कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed