फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the condition of Kanwar Durga Chand bus stand, Palampur does not improve soon, there will be a demonstration

Kangra News: कंवर दुर्गा चंद बस अड्डा पालमपुर की दशा जल्द नहीं सुधरी तो होगा प्रदर्शन

Mon, 03 Jun 2024 03:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
If the condition of Kanwar Durga Chand bus stand, Palampur does not improve soon, there will be a demonstration
पालमपुर (कांगड़ा)। राजपूत सभा पालमपुर ने कंवर दुर्गा चंद को समर्पित नया बस अड्डा पालमपुर की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही सभा ने कहा कि जल्द इसका सुधार नहीं किया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को महाराणा प्रताप भवन पालमपुर में राजपूत सभा पालमपुर की बैठक अध्यक्ष अधिवक्ता मिलाप चंद राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला कांगड़ा मुख्य सलाहकार युद्धवीर कटोच, स्थानीय शाखा संरक्षक जगरूप सिंह राणा, सचिव राजिंद्र सिंह राणा, एमएल परमार आदि ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में राजपूत समाज के उत्थान और सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए समाज हित में एकजुट रहकर समाज भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष मिलाप चंद राणा ने बताया कि भवन की लीज का मामला अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि नंदन पार्क में प्रस्तावित महाराणा प्रताप का घोड़े पर बैठा स्टेच्यू तैयार है और इसकी जल्द स्थापना कर दी जाएगी। उन्होंने समाज कल्याण कोष में सहयोग करने की सदस्यों से अपील की तथा बताया कि इसी वर्ष लगभग 2 लाख रुपए की राशि विभिन्न घटनाओं में पीडि़त व गरीब कन्याओं की शादी में सभा की ओर से दान की गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्य सलाहकार युद्धवीर कटोच ने कहा कि नौ जून को महाराणा प्रताप स्कूल धरमगिरी (पठियार) में महाराणा प्रताप की जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें समाजसेवी कर्ण सिंह जम्वाल मुख्यातिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर करेंगे। इस मौके पर रविंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, कुलदीप राणा, केएस राणा, मोहित कटोच, जेके कटोच, कैलाश मिन्हास, स्वरूप सिंह, विक्रम कटोच, प्रदीप चौहान, जीत गुलेरिया, एमएल परमार, रजिंद्र सिंह और एमएल परमार सहित सभा सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed