फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If a leader has done something wrong then he should be punished, not the officer: Shanta

नेता ने गलत काम किया है तो उसे सजा मिले अधिकारी को नहीं : शांता

Mon, 25 Nov 2024 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 25 Nov 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
If a leader has done something wrong then he should be punished, not the officer: Shanta
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बद्दी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) इल्मा अफरोज के मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे को लेकर भी तंज कसा और कहा कि अगर एक अधिकारी ईमानदारी से काम करता है तो उसे सजा क्यों मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि एसपी इल्मा अफरोज के बारे में सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है। यह दुर्भाग्य का विषय है कि एक महिला एसपी को शिमला बुलाया गया। कुछ कहा गया उसके बाद वह सीधी बद्दी गईं और रात के अंधेरे में अपना सामान समेटा और घर चली गई। कहा जा रहा है कि वह छुट्टी पर गई है। सब ओर बड़ी गंभीर चर्चा हो रही है। शांता कुमार ने दावा किया कि अफरोज ने किसी नेता के परिवार के गलत काम पर सख्त कार्रवाई की थी और यही कारण था कि उन्हें छुट्टी पर भेजा गया।
विज्ञापन

शांता कुमार ने एसपी अफरोज की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि वह एक साधारण परिवार से आई हैं और अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर आईपीएस अधिकारी बनीं। उन्होंने कहा कि यदि अफरोज सच्ची और ईमानदार अधिकारी हैं, तो उन्हें इन गुणों के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, न कि सजा। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार से अपील की कि यदि किसी नेता ने गलत काम किया है, तो उसे सजा दी जाए, न कि एक ईमानदार पुलिस अधिकारी को। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह साहस दिखाएं और सुनिश्चित करें कि अच्छे काम करने वालों को सम्मान मिले, न कि सजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed