{"_id":"67fac18d37a28cbef00e17ec","slug":"i-prefer-to-respond-with-actions-not-words-jaggi-kangra-news-c-95-1-ssml1008-173104-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातें नहीं, काम से जवाब देना पसंद करता हूं : जग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातें नहीं, काम से जवाब देना पसंद करता हूं : जग्गी
Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। भीम टिल्ला दंगल में कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: कांग्
धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने शनिवार को भीम टिल्ला दंगल में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला स्थल में पहुंचने पर स्वागत के बाद देवेंद्र जग्गी ने मंच से आयोजकों को 51 हजार रुपये देने का ऐलान किया।
लोगों को संबोधित करते हुए जग्गी ने कहा कि वह बातें नहीं, बल्कि अपने काम से जवाब देना पसंद करते हैं। मेरा काम बोलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर ढगवार में 250 करोड़ की लागत से नया मिल्क प्लांट बन रहा है। इस प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
इसी तरह गगल के निकट आईटी पार्क का काम भी प्रगति पर है। इस दौरान दंगल में कई रोचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला बाबा तालब और जोंटी गुर्जर के बीच हुआ।
इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन निशु मोंगरा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह, मेला कमेटी प्रधान काकू रमनीश नाधा, प्रमुख कारोबारी उज्ज्वल सिंह, सुरेश पप्पी आदि सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे। ब्यूरो