फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   I am SHO, I also hit with shoes....Video of police officer misbehaving with bike rider goes viral

Kangra News: एसएचओ हूं, जूते भी मारता हूं....बाइक चालक से पुलिस अधिकारी के दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल

Tue, 22 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
I am SHO, I also hit with shoes....Video of police officer misbehaving with bike rider goes viral
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के एक थाना क्षेत्र में बाइक सवार के साथ पुलिस अधिकारी की ओर से दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि दो बाइक सवार सड़क के किनारे आपस में बातचीत कर रहे होते हैं, तभी सड़क पर सादे कपड़ों में दो लोग आते हैं और उनमें से एक व्यक्ति बाइक से चाबी निकाल लेता है। चाबी निकालने के बाद संबंधित व्यक्ति बाइक चालक से लाइसेंस मांगता है, जिस पर बाइक चालक की ओर से चाबी निकालने का कारण पूछा जाता है।
विज्ञापन

चाबी निकालने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एसएचओ और कांगड़ा जिला के एक थाना में तैनात है। इस पर युवक ने जब व्यक्ति से पहचान पत्र मांगा गया तो खुद को एसएचओ बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि एसएचओ हूं, जूते भी मारता हूं। सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट दो सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ही कई लोग इस वीडियो में बताई घटना का विरोध करते हुए मामले की जांच कर संबंधित पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में जो पुलिस कर्मचारी नजर आ रहा है और जिस स्थान की यह घटना है वह करीब 10 माह पुरानी बताया जा रहा है। वहीं, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed