फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Husband hanged himself from the tree, the wife ate poison

ड्यूटी से घर लौटे पति ने पेड़ से लटक कर लगाया फंदा

Thu, 19 Aug 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself from the tree, the wife ate poison
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत पंचायत हलेड़ के गांव कानपुर निवासी युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं पति को फंदे पर झूलते देख पत्नी ने भी घर आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से हलेड़ में सनसनी फैल गई। हालांकि, अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आगामी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला कानपुर निवासी मंजीत सिंह (34) पुत्र प्रकाश चंद ने वीरवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी से घर पहुंचा। इसके बाद वह पशु चराने के लिए घर से चला गया। लेकिन जब काफी लंबे समय तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उसे ढूूंढने लगे। इस दौरान उन्होंने स्वां खड्ड किनारे पेड़ से बेटे को फंदा लगाए देखा। वहीं क्षेत्र में फंदा लगाने की खबर फैलते ही उसकी पत्नी रुचि (33) ने भी कमरे का दरवाजा बंद कर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। रुचि की तबीयत खराब होते देख परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद डीएसपी देहरा अंकित शर्मा, एसएचओ कुलदीप कुमार व संसारपुर टैरेस के एएसआई संजीव कुमार व टीम मौके पहुुंची। छानबीन कर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया। बताया जा रहा है कि उनकी शादी लगभग चार साल पहले ही हुई थी। पत्नी घर में ही रहती थी। इनकी दो बेटियां भी हैं। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed