फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hundreds of Piece Meal Workers of Transport Corporation on Tool Down Strike

परिवहन निगम में सैकड़ों पीस मील वर्करों की टूलडाउन हड़ताल शुरु

Tue, 17 Aug 2021 08:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of Piece Meal Workers of Transport Corporation on Tool Down Strike
धर्मशाला की एचआरटीसी वर्कशाप में टूल डाडन कर धरने पर बैठे पीसमील वर्कर। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत पीस मील वर्कर्स को कांट्रेक्ट पर लाने की मांग को लेकर मंगलवार से प्रदेश भर में पीस मील वर्कर्स ने टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके तहत सभी पीस मील वर्कर ड्यूटी पर तो आएंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यह स्ट्राइक 26 अगस्त तक जारी रहेगी। इसके बाद पीस मील वर्कर्स की प्रदेश स्तरीय यूनियन की बैठक का आयोजन किया जाएगा, उसके उपरांत आगामी रणनीति बनाई जाएगी। पीस मील कर्मचारी मंच धर्मशाला के कोषाध्यक्ष विकास मेहरा ने बताया कि धर्मशाला में डिपो में 53 पीस मील वर्कर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीस मील कर्मचारी मंच प्रदेश भर के 28 डिपो में कार्यरत 933 पीस मील वर्कर्स को अनुबंध पर लाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, इसी कड़ी में टूल डाउन स्ट्राइक शुरू की गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 से पहले 4 बैचों में 410 पीस मील वर्कर्स को अनुबंध पर लाया जा चुका है, जिनमें से कई अनुबंध पूरा करने उपरांत नियमित भी हो चुके हैं, लेकिन शेष बचे 933 पीस मील वर्कर्स अभी तक अनुबंध पर नहीं लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास मेहरा ने बताया कि पीस मील कर्मचारी मात्र 3000 में रुपये में अपना घर चला रहे हैं । इतना ही नहीं कुछ ऐसे पीस मील कर्मचारी हैं जो नियमित हुए बगैर ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं । उनका कहना है कि सरकार पीसमील कर्मचारियों की जो मासिक वेतन दिया जाता है उसमें बढ़ोतरी करे और 5 साल का टाइम पीरियड पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed