{"_id":"664143de5d27273280044014","slug":"hrtc-pensioners-angry-over-non-payment-of-allowances-kangra-news-c-95-1-kng1003-134344-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भत्तों का भुगतान नहीं करने पर एचआरटीसी पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भत्तों का भुगतान नहीं करने पर एचआरटीसी पेंशनरों में रोष
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक का आयोजन कल्याण मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में निगम के मंडलीय कार्यशाला जसूर के प्रांगण में किया गया। बैठक में मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और निगम प्रबंधन एवं प्रदेश सरकार ने देय भत्तों का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर रोष प्रकट किया। बैठक में कल्याण मंच की गत माह हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार को 31 मई तक को देय भत्तों के भुगतान करने को कहा गया था और यह भी निर्णय लिया था, अगर भुगतान नहीं किया जाएगा तो कल्याण मंच के सेवानिवृत्त कर्मचारी बड़ा धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मगर लोकसभा चुनाव को देखते कल्याण मंच ने धरना-प्रदर्शन का निर्णय कुछ समय के लिए स्थगित किया और इस लोकसभा चुनाव के बाद करने का निर्णय लिया। इस बात पर गौर करते हुए निगम प्रबंधन ने 60, 65, 75 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को क्रमश: पांच से 15 प्रतिशत लाभ मात्र 60 लोगों को उच्च न्यायालय के आदेश पर दिया गया। बैठक में सेवानिवृत्त चालक शाम सिंह ढोली, निवासी गांव छत्तर के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान जोन के महासचिव शाम सिंह, जोगिंदर सिंह, देवराज, बक्शीश, केहर सिंह, पूर्ण प्रेमपाल, शिवदत्त सुभाष, सरूप, ईश्वर सिंह, कृष्ण और मनोहर इत्यादि के करीब 60 सदस्य उपस्थित रहे।