फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   How soldiers will protect the country's borders in four years

चार साल में कैसे देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे सैनिक: मेजर जनरल राणा

Sat, 09 Jul 2022 09:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
How soldiers will protect the country's borders in four years
पालमपुर में पूर्व सैनिक लीग की बैठक में सेवानिवृत मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा व अन्य - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की बैठक शनिवार को लीग
विज्ञापन

अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में पालमपुर में हुई। बैठक में
सेवानिवृत्त मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में सैनिकों को आने वाली समस्याओं सहित अग्निवीर योजना पर गहन चिंतन किया गया। वहीं कैंटीन सुविधा में कटौती और डिपेंडेंट कार्ड बनाने में दिक्कत सहित 23 जुलाई को प्रस्तावित लीग के वार्षिक सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई।
लीग के प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि लीग के मुख्य सलाहकार मेजर जनरल राणा ने पूर्व सैनिकों की सुविधाओं में कटौती का कड़ा नोटिस लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने अवकाश प्राप्त सैनिकों और सैनिक परिवारों के हकों और हितों में क्रमबद्ध तौर पर एक के बाद एक कटौती कर सैन्य समाज की मान मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि समान रैंक समान पेंशन की अदायगी उच्चतम न्यायालय के फैसले के आधार पर न करने के बजाय केंद्र सरकार ने नौ रैंक, नौ पेंशन सुविधा को जारी कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि जब सेना में पांच वर्ष में एक अधिकारी तैयार नहीं होता है, तो चार वर्ष में सैनिक प्रशिक्षण के साथ सीमाओं की रक्षा कैसे कर सकता है। अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया ने पालमपुर में लंबे समय से रिक्त तहसील सैनिक कल्याण अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इससे दूरदराज के वृद्ध सैनिकों व वीर नारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed