फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hotel and restaurant owners worried, seek permission to use domestic gas cylinders

Kangra News: होटल-रेस्टोरेंट कारोबारी चिंतित, घरेलू गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hotel and restaurant owners worried, seek permission to use domestic gas cylinders
धर्मशाला। देश में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी ने शहर के होटल और रेस्टोरेंट के संचालक चिंतित हैं। साथ ही इनके स्टाफ की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि संचालक स्टाफ में कटौती के बारे में विचार कर रहे हैं। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस स्थिति को देखते हुए सरकार से गैस की स्थिति सामान्य होने तक घरेलू गैस सिलिंडरों के प्रयोग की मंजूरी प्रदान की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की दोनों होटल एसोसिएशन ने इस बारे में सरकार और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस स्थिति के बारे में अवगत करवाया है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मैक्लोडगंज मेंकुछ दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए वाहन नहीं पहुंचा है। होटलों में अब दो से तीन दिन का स्टॉक ही शेष है।
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि गैस की इस कमी के कारण कई छोटे होटल और ढाबे समय से पहले बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। स्थिति को देखते हुए होटलों में मेन्यू में बदलाव किया है। लकड़ी, कोयले और इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक छोटे होटल और ढाबों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। साथ ही स्थानीय गैस एजेंसियों को निर्देश दिए जाएं कि वे होटल और ढाबा उद्योग को आपातकालीन आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे कारोबार पूरी तरह ठप न हो और लोगों का रोजगार सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed