फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hope from Losar festival, crowd of tourists will increase in McLeodganj

Kangra News: लोसर पर्व से उम्मीद, मैक्लोडगंज में बढ़ेगी पर्यटकों की भीड़

Fri, 31 Jan 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hope from Losar festival, crowd of tourists will increase in McLeodganj
पर्यटकों के बिना खाली पड़ा मैक्लोडगंज का मुख्य चौक
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटन कारोबार इन दिनों मंदा चल रहा है, लेकिन तिब्बती नववर्ष लोसर पर्व से कारोबारियों को उम्मीद है कि पर्यटन में रफ्तार आएगी। इस बार लोसर उत्सव 28 फरवरी से शुरू हो रहा है, और कारोबारी 15 फरवरी के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशा कर रहे हैं। लोसर, जो कि तिब्बतियों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, तीन दिन तक मनाया जाता है, जिसमें पारंपरिक संगीत, नृत्य और प्रार्थनाएं प्रमुख होती हैं।
विज्ञापन


यह पर्व तिब्बती चंद्र कैलेंडर के आधार पर मनाया जाता है और निर्वासित तिब्बती समुदाय के लिए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। खासतौर पर, यह पर्व तिब्बती पहचान का प्रतीक बन चुका है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि अभी होटलों में ऑक्यूपेंसी काफी कम है, लेकिन 15 फरवरी के बाद इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। लोसर के मद्देनजर, बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों का आगमन शुरू होगा, जिससे पर्यटन कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed