{"_id":"67be187bf9b6bd43d30a2d55","slug":"hoodlums-will-be-monitored-through-cctv-cameras-kangra-news-c-95-1-ssml1021-166859-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हुड़दंगियों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हुड़दंगियों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि के सजाया बैजनाथ शिव मंदिर। संवाद
- फोटो : संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव मेले की तैयारियों को लेकर डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों को रोकने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। बुधवार को बैजनाथ में शोभायात्रा के दौरान दोनों तरफ के वाहनों को थोड़ी देर के लिए रोका जाएगा। शोभायात्रा के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचने के दौरान महाकाल से आने वाली ट्रैफिक को भी थोड़ी देर के लिए रोका जाएगा।
पार्किंग के लिए यहां किए इंतजाम
डीएसपी ने कहा कि मेले में आने के लिए लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की पूरी व्यवस्था की गई है। लोग एसडीएम कार्यालय परिसर, मिनी सचिवालय परिसर, महाविद्यालय, टी फैक्ट्री, लोक निर्माण विभाग परिसर और अग्निशमन केंद्र की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं। 27 फरवरी से 1 मार्च होने वाली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हुड़दंगियों को रोकने के पैनी नजर रखेगी।