{"_id":"6a6e11f54f6cff1ef4099647","slug":"himbus-plus-card-to-cost-365-valid-for-a-year-ajay-kangra-news-r-399-1-sml1005-504925-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमबस प्लस कार्ड 365 रुपये में बनेगा, सालभर होगा वैध : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमबस प्लस कार्ड 365 रुपये में बनेगा, सालभर होगा वैध : अजय
Sun, 02 Aug 2026 09:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में हिम बस प्लस कार्ड लांच करते अजय वर्मा। -जागरुक पाठक
कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कि यात्रियों की सुविधा के लिए हिम बस प्लस कार्ड शुरू किया गया है। इसकी वैधता एक साल की होगी और यह मात्र 365 रुपये (एक रुपया प्रतिदिन) में बनेगा। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में जल्द ही 100 हाइड्रोजन और 1,000 टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की रणनीति पर काम चल रहा है।
उन्होंने हिम बस प्लस कार्ड का कांगड़ा स्थित अपने कार्यालय में शुभारंभ किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता में अजय वर्मा ने बताया कि यात्री यह कार्ड एचआरटीसी की वेबसाइट, ऑनलाइन माध्यम या लोक मित्र केंद्र के जरिए बनवा सकते हैं। बसों में इस कार्ड का उपयोग करने पर पहली यात्रा से ही फीसदी प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, जो यात्राओं की संख्या बढ़ने के साथ बढ़ता जाएगा।
यात्री इस कार्ड से अधिकतम 2,000 रुपये तक का लाभ उठा सकेंगे, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। निगम की बसों में अब हिम बस कार्ड के अतिरिक्त केवल यही कार्ड मान्य होगा और अन्य पुराने कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। निगम की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 300 करोड़ रुपये के लाभ दिए जा चुके हैं, सभी मेडिकल बिलों का भुगतान हो गया है और जल्द ही एक वर्ष का ओवरटाइम भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को 766 नए कर्मचारी मिले हैं, 1,700 को पदोन्नति दी गई है और 2,322 कर्मियों को नियमित किया गया है। इसके अलावा कांगड़ा विधानसभा में विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल हॉल के निर्माण पर 25 लाख और सोलर लाइटों के लिए 15 लाख रुपये शामिल हैं।