फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himalayan Gaddi Union will form the state executive

Kangra News: राज्य कार्यकारिणी का गठन करेगी हिमालयन गद्दी यूनियन

Thu, 17 Apr 2025 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Gaddi Union will form the state executive
धर्मशाला। गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को गद्दी शब्द से वंचित किए जाने को लेकर इस वर्ग से संबंधित लोगों में एक बार फिर से आक्रोश देखने को मिल रहा है। हिमालयन गद्दी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी का गठन 20 अप्रैल को चामुंडा के समीप डाढ में किया जाएगा। इसके साथ ही महिला विंग और जिला कांगड़ा कार्यकारिणी का भी गठन और विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही वर्षों से लंबित गद्दी शब्द की मांग को प्रदेश सरकार से उठाए जाने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


हिमालय गद्दी यूनियन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह ने कहा कि 1867 के कांगड़ा गजट में गद्दी शब्द जुड़ा है। पिछले एक दशक से प्रदेश सरकार से बार-बार मांग उठाए जाने पर जांच करवाई गई, जिस पर जिला प्रशासन कांगड़ा और चंबा की ओर से गद्दी शब्द जुड़ना सही पाया है। इसके बाद भी मांगों पर गंभीरतापूर्ण तरीके से विचार नहीं हो रहा है तो अब फिर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed