फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal to exchange education, culture with Puducherry

Kangra News: पुडुचेरी के साथ शिक्षा व संस्कृति का आदान-प्रदान करेगा हिमाचल

Thu, 02 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Himachal to exchange education, culture with Puducherry
धर्मशाला। भारत सरकार की प्रमुख पहल युवा संगम (एक भारत श्रेष्ठ भारत) के अंतर्गत इस वर्ष भी केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि इस बार हिमाचल का पेअर स्टेट (जोड़ीदार राज्य) पुडुचेरी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पुडुचेरी के साथ शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया जाएगा। गत वर्ष यह कार्यक्रम ओडिशा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित हुआ था। इस वर्ष कार्यक्रम के लिए हिमाचल के विभिन्न जिलों से 1000 से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 50 प्रतिभागियों का चयन विश्वविद्यालय की चयन समिति ने तय मानकों के आधार पर किया है।
विज्ञापन

प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम परंपरा, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, संवाद और प्रगति जैसे विभिन्न पहलुओं पर आधारित है। इसके माध्यम से प्रतिभागी अन्य राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास और सामाजिक ढांचे को करीब से समझ सकेंगे। हिमाचल से चयनित प्रतिभागियों के लिए एक भव्य फ्लैगऑफ समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल, पद्म पुरस्कार विजेता हस्तियां और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे। युवा संगम कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने में भी प्रभावी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed