फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Prisoner Returning from Court Appearance Arrives at Jail with Narcotic Powder, Know the Full Story

हिमाचल: पेशी के लिए गया कैदी नशीले पाउडर के साथ पहुंच गया जेल, जानें पूरा मामला

Thu, 07 May 2026 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 May 2026 07:12 PM IST
सार

नशीला पाउडर मिलने पर पुलिस थाना को कारागार प्रबंधन ने सूचित किया, जिस पर आरोपी के खिलाफ जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Himachal: Prisoner Returning from Court Appearance Arrives at Jail with Narcotic Powder, Know the Full Story
कैदी नशीले पाउडर के साथ पकड़ा(सांकेतिक)। - फोटो : adobestock

विस्तार

एनडीपीएस मामले में विचाराधीन कैदी को पेशी भुगतने के बाद दोबारा जेल में पहुंचने पर 13.62 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया। आरोपी के जेल में पहुंचने पर कारागार कर्मियों ने गेट पर तलाशी के दौरान नशीले पाउडर को बरामद किया। आरोपी ने नशीले पाउडर की पुड़िया को अपने गुप्तांग में छिपाकर रखा था। नशीला पाउडर मिलने पर पुलिस थाना को कारागार प्रबंधन ने सूचित किया, जिस पर आरोपी के खिलाफ जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

धर्मशाला जेल में राहुल उर्फ हैप्पी निवासी चलवाड़ा, फतेहपुर पुलिस थाना में 7 अप्रैल 2026 को 6.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े मामले में विचाराधीन होने के चलते बंद है। इस दौरान आरोपी के अन्य दो साथी भी गिरफ्तार हुए थे। इसी मामले को लेकर आरोपी हैप्पी को बुधवार को जवाली न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया था। अदालत में पेशी के बाद बुधवार शाम को आरोपी दोबारा जेल लाया गया। जेल में प्रवेश के दौरान ही मुख्य द्वार पर स्थित कर्मचारियों ने आरोपी की तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी की ओर से गुप्तांग में एक पुड़िया छिपा रखी थी। इसकी जांच करने पर इसमें पाउडर बरामद हुआ। इसको कब्जे में लेकर पुलिस थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशीले पाउडर को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। जेल अधीक्षक जिला कारागार धर्मशाला विकास भटनागर ने बताया कि पेशी से वापस आए विचाराधीन कैदी से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इस बारे पुलिस में शिकायत दी गई है। उधर, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि धर्मशाला जेल में विचाराधीन कैदी से 13.62 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed