{"_id":"de207fa1bd00ae8eba2e61006370ca3c","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-speaker-bbl-butail-in-palampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया स्कूल के कमरों को चालीस लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिया स्कूल के कमरों को चालीस लाख मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/चामुंडा (कांगड़ा)
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिया और डाढ में वार्षिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के भी 9 स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया।
विज्ञापन
बुटेल ने जिया स्कूल को अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये मुहैया करवा दिए हैं। उन्होंने जिया स्कूल के बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को 25 हजार और डाढ़ स्कूल को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिया स्कूल की पत्रिका हिमानी का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
वहीं जिया स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता सूद और डाढ में प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव आशीष बुटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन बिल्लू,
विज्ञापन
नप पालमपुर के उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर जिया के प्रधान मिलाप चंद, डाढ की प्रधान सरला देवी, बीडीसी सदस्य अभिमन्यु, उपप्रधान जिया सुनील कुमार, उपप्रधान डाढ़ ओंकार चंद, विजय कुमार, निशा शर्मा, शशि राणा, एसएमसी अध्यक्ष स्वरूप धीमान और दशनीक आदि मौजूद रहे।