फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Himachal government is incompetent in the whole country: Tandon

पूरे देश में हिमाचल की सरकार अयोग्य : टंडन

Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Himachal government is incompetent in the whole country: Tandon
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पूरे देश में हिमाचल की सरकार अयोग्य है। यह सरकार चुनाव में किए वादों पर खरा नहीं उतर पाई है। ओपीएस के वादे के साथ आई कांग्रेस सरकार में अब कर्मचारियों को वेतन भत्ते लेने के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी को उनकी जेब से निकालने का काम किया। जब प्रदेशभर में हाहाकार मची तो सरकार ने इस फैसले को होल्ड पर डाल दिया लेकिन वापस नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा पर प्रदेश के सांसद अपने-अपने स्तर पर बात रख रहे हैं। कांग्रेस का यह आरोप पूरी तरह से निराधार है कि सांसद प्रदेश की बात नहीं उठा पा रहे हैं, बल्कि उल्टा मुख्यमंत्री और मंत्री नजर तक नहीं आ रहे हैं। प्रदेश सरकार को अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए। वह मंगलवार को देहरा जिला भाजपा की परिचय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास केवल वादों और भ्रष्टाचार से भरा है, जबकि भाजपा का इतिहास सेवा और समर्पण का है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा वास्तव में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का अभियान है। टंडन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को केवल एक कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे जन आंदोलन में बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed