फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Him Spark's last evening was in the name of The Harmony of Pines.

Kangra News: द हारमनी ऑफ पाइन के नाम रही हिम स्पार्क की अंतिम संध्या

Sat, 15 Jun 2024 04:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Him Spark's last evening was in the name of The Harmony of Pines.
धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए हिमाचल पुलिस बैंड हार्म
धर्मशाला। एचपीकेवी बिजनेस स्कूल ने धर्मशाला के डिग्री कॉलेज के सभागार में दो दिवसीय प्रबंधन उत्सव हिम स्पार्क उत्सव का समापन कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक विक्रम और शाम की सांस्कृतिक संध्या में अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड द हारमनी ऑफ पाइन का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। उन्होंने अपनी धुनों उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। दो दिनों के इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें फैशन शो, नृत्य, संगीत, कविता प्रमुख आकर्षण रहे। अंत में हिम स्पार्क 2024 के संयोजक हर्षित शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जवाहर लाल विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय सहित कई स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed