फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Him Era Shops provides a platform for women empowerment

Kangra News: हिम ईरा शॉप्स ने महिलाओं को दिया सशक्तीकरण का मंच

Sun, 02 Nov 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Nov 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Him Era Shops provides a platform for women empowerment
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में संचालित हिम ईरा दुकानों ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का मंच प्रदान किया है। ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करते हुए इन दुकानों में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

इससे महिलाएं न केवल अपने कौशल को उपयोग में ला रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इन शॉप्स में मसाले, ऊनी परिधान, हस्तशिल्प वस्तुएं, बांस व मिलेट्स आधारित उत्पाद, स्थानीय अचार, शहद और प्राकृतिक काॅस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध हैं। यह पहल महिलाओं को आय उत्पन्न करने के साथ-साथ उनको ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता के अवसर भी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

धर्मशाला के बाद अब चामुंडा और कांगड़ा में भी हिम ईरा शॉप्स शुरू की जा चुकी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि स्थान चयन ऐसे क्षेत्रों में किया जा रहा है जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। डीसी कार्यालय परिसर में संचालित शॉप से प्रति माह 70 हजार से एक लाख रुपये तक की बिक्री हो रही है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय महिलाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के समीप पद्धर पंचायत की आशा देवी ने बताया कि वह 12 महिलाओं के साथ ‘अभिलाषा’ नाम से एक समूह चलाती हैं। पहले वे सिर्फ एक तरह का हर्बल साबुन बनाती थीं, लेकिन अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ने पर उन्होंने विभिन्न प्रकार के साबुन, शैम्पू और फेस क्रीम का उत्पादन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हिम ईरा शॉप्स में बिक्री मिलने से उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला है, जिससे महिला स्वावलंबन की मिसाल मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed