फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   high school in kangra jwali

उच्च शिक्षा के लिए 10 किलोमीटर का पैदल सफर

Fri, 29 Jan 2016 11:12 PM IST
रितेश महाजन/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
रितेश महाजन/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 29 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
high school in kangra jwali

घरद्वार पर ही बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के सरकारी दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं। ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय उच्च पाठशाला बेही पठियार में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते बच्चों को मजबूरन करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है।

विज्ञापन


जबकि बेही पठियार हाई स्कूल में हेडमास्टर समेत टीजीटी आर्ट्स, ड्राइंग व भाषा अध्यापक (हिंदी) के पद अरसे से रिक्त होने के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, स्कूल में लैब असिस्टेंट और क्लर्क का भी पद रिक्त चल रहा है। हालांकि, पिछले साल बेही पठियार हाई स्कूल को स्तरोन्नत कर जमा दो का दर्जा देने की भी घोषणा की गई थी, लेकिन आज दिन तक न तो जमा दो की क्लासें शुरू हो पाई हैं और न ही रिक्त चल रहे स्टाफ के पदों को भरा जा सका है।
विज्ञापन


आलम यह है कि स्कूल में कमरों के अभाव में दो क्लासों के बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठना पड़ता है। मौजूदा पुराने जर्जर भवन में सिर्फ सात कमरे होने से बच्चों को परेशानी होती है।  स्कूल में इस समय करीब 160 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन दसवीं पास करने के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए अमनी, जौंटा या मिजग्रां की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने के लिए बच्चों को करीब 10 से 12 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। दरअसल, स्कूल के समय पर बस सेवा न होने के कारण बच्चों को पैदल जंगल के रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ऐसे में खासकर लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, कार्यवाहक हेडमास्टर वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल में रिक्त पड़े स्टाफ के पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed