फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Heroine Renu will give scholarship in memory of her martyred husband

Kangra News: बलिदानी पति की याद में छात्रवृत्ति देंगी वीरांगना रेणु

Wed, 30 Apr 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Apr 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
Heroine Renu will give scholarship in memory of her martyred husband
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बलिदानी के परिवार, आईटीबीपी और स्कूल स्टाफ के सदस्य। -स्रोत: संस
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय उच्च पाठशाला जरोट में मंगलवार को बलिदानी शशि कुमार की पुण्यतिथि पर शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बलिदानी की पत्नी रेणु बाला, माता जय कौर सहित आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

रेणु बाला ने कहा कि उनके पति शशि कुमार आईटीबीपी में कार्यरत थे और 29 अप्रैल 2014 को उत्तराखंड में भूस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए थे। उन्होंने बलिदानी की स्मृति में स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। इसके तहत छठी से 10वीं कक्षा तक वार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले हर विद्यार्थी को वह 5,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

बलिदानी की मां जय कौर ने भावुक होकर कहा कि बेटे ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, ये हमारे लिए गर्व की बात है। लेकिन उसे भूलना कभी संभव नहीं होगा। स्कूल के मुख्याध्यापक शिवदेव शर्मा ने भी सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और बलिदान की वजह से ही हम चैन की नींद सो पाते हैं। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष अक्षय कुमार, दिनेश कुमार, अनु प्रिया, पंकज बाला, करिश्मा, अंजू बाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed