फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Help should be provided to the victims of Multhan soon: Akshay

मुल्थान के पीड़ितों को जल्द मदद की जाए मुहैया : अक्षय

Sat, 11 May 2024 12:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
Help should be provided to the victims of Multhan soon: Akshay
मुल्थान में कीचड़
बैजनाथ (कांगड़ा)। किसान सभा के तहसील कमेटी अध्यक्ष अक्षय जसरोटिया ने मुल्थान में निजी हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर पाइप के फटने से किसानों और दुकानदारों को हुए नुकसान का आकलन करके उचित सहायता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस टनल के पाइप से बड़े दिनों से पानी का रिसाव हो रहा था, लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधन ने इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया और बिना क्लीयरेंस के ही इसको शुरू करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रोजेक्ट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई है और इस पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रोजेक्ट प्रबंधन सस्ते मजदूर लेकर एक तरफ उनका शोषण कर रहा है और दूसरी तरफ गुणवत्ता का कार्य भी नहीं हुआ है। इसके चलते ही यह घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed