{"_id":"60f9af6a8ebc3e6d144dcb87","slug":"heavy-rainfall-in-some-places-of-kangra-kangra-news-sml3777919189","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम जिला के कई हिस्सों में झमाझम बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम जिला के कई हिस्सों में झमाझम बरसे बादल
विज्ञापन
ज्वालामुखी में बारिश के दौरान मंदिर को जाते हुए श्रद्धालु।
- फोटो : Kangra
धर्मशाला/ज्वालामुखी(कांगड़ा)। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद जिला कांगड़ा के कई हिस्सों में वीरवार शाम जमकर बादल बरसे। इस दौरान धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर, ज्वालामुखी, डरोह और पंचरुखी में तेज बारिश हुई। भारी बारिश के कारण बाथू पुल के पास पहाड़ी से चट्टानें खिसककर सड़क पर आ गईं। इस कारण शिमला-मटौर मार्ग आवाजाही के लिए बाधित हो गया। विभाग ने मौके पर पहुंचकर इसके बहाल करवा दिया।
वहीं, कांगड़ा, नूरपुर, राजा का तालाब और लंज में धूप खिली रही। धान और मक्की के लिए बारिश लाभदायक बताई जा रही है। वहीं, ज्वालामुखी में एक घंटे की जोरदार बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। ज्वालामुखी मंदिर मार्ग नंबर-1 पर बारिश का पानी नालियों से मार्ग पर आ गया। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा और जगह-जगह पानी से होकर ही मंदिर पहुंचना पड़ा। अभी दो दिन पहले ही मंदिर मार्ग पर पहाड़ी दरकने से बंद करना पड़ा था और वीरवार शाम हुई बारिश से दोबारा पहाड़ी दरकने का खतरा पैदा हो गया है।
कैनोपी से भी पानी टपकने लगा। वहीं, पुराना बाजार, बस स्टैंड, हनुमान गली, नगर परिषद कार्यालय के बाहर, सिविल अस्पताल, ज्वालाजी कॉलेज मार्ग इन सभी जगहों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं, सड़कों पर भी पानी तालाब की तरह बहता नजर आया और वाहन उसमें गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
गणेश बाजार में बारिश से सड़कों पर बहा गंदा पानी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ में वीरवार दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश के कारण गणेश बाजार में सड़क पर पानी आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक के समीप बैजनाथ-महाकाल मार्ग पर पुलिया में कूड़ा व अन्य सामान फंस जाने के कारण गंदा पानी मार्ग पर आ गया और यहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण यह पानी दुकानों व घरों में घुस गया।
लोगों को रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया। गणेश बाजार के अमित पुरोहित, राजेंद्र शर्मा, लालचंद का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने पर पुलिया एकदम भर जाती है। कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों से पुलिया की मरम्मत का कार्य करवाने व कहल की सफाई करवाने का आग्रह किया है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने बताया कि जल्द ही कूहल में सफाई करवा दी जाएगी।