{"_id":"5fac29728ebc3e5fa3001ab4","slug":"health-kangra-news-sml351266011","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों से बेस्ट बिफोर की लिस्ट गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों से बेस्ट बिफोर की लिस्ट गायब
विज्ञापन
चहरी अड्डा में स्थित दुकानदारों ने अपने काउंटरों पर मिठाइयों पर लगाई बेस्ट बिफोर डेट।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को दुकानों पर मिठाई की बेस्ट बिफोर लिस्ट लगाने के निर्देश एक अक्तूबर को दिए थे, लेकिन इन आदेशों का कई जगह पालन नहीं हो रहा है।
अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को कचहरी अड्डा और कोतवाली बाजार में लाइव रिपोर्ट कर रियलिटी चेक किया। कोतवाली बाजार में दुकानों में मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर लिस्ट नहीं लगाई थी।
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला स्तरीय दफ्तर से आधा किलोमीटर दूर दुकानदारों में निर्देशों का डर न होना महकमे के अफसरों पर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि रियलिटी चेक में कचहरी अड्डे में मिठाई की दुकानें पास हो गईं। कचहरी अड्डे में एक-दो दुकानों को छोड़कर सभी ने बेस्ट बिफोर की लिस्ट लगाई थी। जबकि कोतवाली बाजार में किसी भी मिठाई की दुकान पर बेस्ट बिफोर लिस्ट नहीं लगाई गई थी। बेस्ट बिफोर का मतलब यह है कि दुकानदारों को अब लिस्ट में यह लिखना होगा कि मिठाई कब बनी और उसकी वैद्यता कितनी है ताकि ग्राहक को गुणवत्ता और ताजा खाद्य पदार्थ मिल सकें।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के चलते विभाग लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है। अब विभाग रोजाना जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करेगा। गलती पाए जाने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।
- मनजीत जरयाल, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग कांगड़ा