फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   health

कोरोना से तीन की मौत

Wed, 11 Nov 2020 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
health
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। कुल 80 नए मामले सामने आए। टांडा अस्पताल के सारी वार्ड में भर्ती 53 वर्षीय महिला ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। महिला 9 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती की गई थी। उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। महिला हाइपरटेंशन की मरीज भी थी। महिला कांगड़ा के घुरकडी की रहने वाली थी। इसके अलावा कांगड़ा के बाग गांव के कोरोना मरीज 62 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसे 8 अक्तूबर को टांडा में भर्ती किया गया था। मरीज को बुखार के साथ खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पालमपुर के भौरा गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति ने धर्मशाला अस्पताल में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति मधुमेह का शिकार था और सीएच पालमपुर में भर्ती किया गया था। इसके बाद धर्मशाला शिफ्ट कर दिया गया था। मंगलवार रात को व्यक्ति ने धर्मशाला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। कांगड़ा में कोरोना के कुल 3635 मरीज हो चुके हैं। 80 की मौत और एक्टिव केस 540 हैं।
विज्ञापन

टांडा अस्पताल के दो डॉक्टर और पुलिस लाइन सकोह के दो जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जिला में कितने शिक्षकों व छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसकी पहचान करने में लगे हैं। अभी तक शिक्षकों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं धर्मशाला, खुंडियां, नगरोटा बगवां, पालमपुर, मंडी, कांगड़ा, श्याम नगर, राजपुर, गगल, फतेहपुर, बरोट, सिहोली, इच्छी, कुंड, शाहपुर, भढवाल, बैजनाथ, गंदेर, बनर, लंबागांव, नूरपुर, भौरा, भरमारा, जरोट, लदवां, बटोग, रीट, जाच्छ, जोगीपुर व गंगथ क्षेत्र के लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से 27 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed