फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   He called in the evening and said he was reaching home soon. The next day his body was found hanging from a tree.

Kangra News: शाम को फोन कर कहा... जल्द घर पहुंच रहा हूं, दूसरे दिन पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
He called in the evening and said he was reaching home soon. The next day his body was found hanging from a tree.
डरोह (कांगड़ा)। दिल्ली के एक निजी होटल में कार्यरत सिंहोटू निवासी संदीप कुमार (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। संदीप ने रविवार शाम को थुरल से फोन कर परिजनों की बताया था कि वह जल्द घर आ रहा है, लेकिन सोमवार को नागनी के पास संदीप का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थिति को देखकर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार रविवार शाम दिल्ली से घर लौट रहा था। शाम करीब 7 बजे उसने थुरल से परिजनों को फोन कर बताया था कि वह जल्द घर पहुंच रहा है। उसके 14 वर्षीय बेटे और 9 वर्षीय बेटी को अपने पिता के आने का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन वह रात भर घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह परिजनों ने भवारना थाने में संदीप की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि संदीप डरोह पहुंच चुका था। उसे गढ़ लिंक रोड पर एक सब्जी की दुकान में देखा गया था, जहां उसने ऑनलाइन पेमेंट भी की थी। मोबाइल लोकेशन भी नागनी के आसपास की आ रही थी। पुलिस और परिजनों को तलाश के दौरान नागनी के पास पेड़ से लटका शव मिला। घटनास्थल के पास ही संदीप का बैग मिला जिसमें कपड़े और अन्य सामान सुरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का तर्क है कि जिस तरह से शव लटका था, वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला लग रहा है। सूचना मिलते ही भवारना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक तथ्यों और मंगलवार को होने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed