फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hartalika Teej: Shiva and Parvati worshipped in homes.

हरितालिका तीज: घरों में की शिव-पार्वती की पूजा

Tue, 15 Sep 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej: Shiva and Parvati worshipped in homes.
धर्मशाला के गणेश चुतर्थी पर निकाली शोभायात्रा में भाग लेते हुए स्थानीय लोग। अमर उजाला
सिद्धपुर (धर्मशाला)/बैजनाथ (कांगड़ा)। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में बसे गोरखाली समुदाय की महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का पावन पर्व श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया। समुदाय की महिलाओं ने किसी बड़े सामूहिक आयोजन के बजाय अपने-अपने घरों में रहकर व्रत रखा तथा पारंपरिक वेशभूषा में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों पर नृत्य कर समृद्ध संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

उधर, बैजनाथ में भी महिलाओं ने मिट्टी से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की पूजा कर विवाह उत्सव के रूप में पर्व मनाया। इस वर्ष यह पर्व केवल उत्सव तक सीमित न रहकर नेपाल में आई हालिया प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के प्रति संवेदना का माध्यम भी बना।
विज्ञापन

समुदाय ने प्रभावित परिवारों की सलामती और शीघ्र पुनर्वास की प्रार्थना की। एकजुटता दिखाते हुए चीलगाड़ी, दाड़ी, सिद्धबाड़ी, तोतारानी और खनियारा सहित 17 गांवों के मुखियाओं ने विशेष सहायता कोष बनाकर राहत राशि जुटाई है। यह राशि जल्द ही अधिकृत माध्यमों से नेपाल के जरूरतमंद आपदा पीड़ितों तक भेजी जाएगी।

धर्मशाला के गणेश चुतर्थी पर निकाली शोभायात्रा में भाग लेते हुए स्थानीय लोग। अमर उजाला

धर्मशाला के गणेश चुतर्थी पर निकाली शोभायात्रा में भाग लेते हुए स्थानीय लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed