फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hanuman Chalisa was read at Subhash Chowk after taking out a protest rally.

Kangra News: रोष रैली निकाल कर सुभाष चौक पर पढ़ा हनुमान चालीसा

Wed, 11 Dec 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Dec 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa was read at Subhash Chowk after taking out a protest rally.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पालमपुर में फूटा गुस्सा
विज्ञापन

अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस रही तैनात, एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पालमपुर में हिंदू संगठनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हिंदू संगठनों के आह्वान पर शहर में शांतिपूर्वक रैली निकाली गई। रैली के बाद लोगों ने एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। इस दौरान सुभाष चौक पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिसके चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस बीच विशेष समुदाय के लोगों की दुकानें भी बंद दिखी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को हिंदू संगठनों के आह्वान पर पालमपुर में लोगों ने इकट्ठे होकर रैली निकाली। गांधी ग्राउंड से शुरू हुई यह रैली थाना तक जाकर वापस आई। इस बीच किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस भी रैली के साथ चलती रही, जबकि पुलिस ने शहर के बीच मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात की थी। सुभाष चौक के पास पहुंचते ही लोग एकाएक सड़क पर बैठ गई। इस पर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद रैली सीधे संयुक्त कार्यालय पालमपुर पहुंची। जहां पर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन





हिंदुत्व और सनातन की रक्षा करने के लिए संगठित हों : विपिन परमार
इस दौरान सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूरी दुनिया बांग्लादेश की तरफ नजर दौड़ाए हुए है, क्योंकि वहां हिंदू समाज प्रताड़ित है। बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मठों और मंदिरों की तोड़ फोड़ हो रही है। हिंदू संतों को सरकार की ओर से भी न्याय नहीं मिल रहा और न्यायालय में वकील भी उनका साथ देने का साहस नहीं जुटा रहे हैं। व्यापारी खरबों का कारोबार छोड़ कर वापस भारत आ रहे हैं। इसलिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed