{"_id":"68779d5d084f7a99f2087ab5","slug":"half-of-july-has-passed-ration-is-still-not-available-from-the-depots-of-rakkad-area-kangra-news-c-95-1-kng1002-186258-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आधा जुलाई बीता, रक्कड़ क्षेत्र के डिपुओं से अब भी नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आधा जुलाई बीता, रक्कड़ क्षेत्र के डिपुओं से अब भी नहीं मिला राशन
Thu, 17 Jul 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। जुलाई की 16 तारीख बीत जाने के बावजूद रक्कड़ क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब भी सस्ते राशन का इंतजार है। कलोहा, संदवा, सरड़ बम्मी, सरड़ डोगरी, सलेटी, कुहना, चामुखा कोल्हापुर और दोंदू राजपूतां गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता डिपो में बार-बार जाकर खाली हाथ लौट रहे हैं।
डिपो संचालकों के अनुसार अभी तक उन्हें आटा, चावल और दाल की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे लोगों को बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार की ओर से हर महीने के पहले सप्ताह में राशन वितरण के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।
जब लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग से फोन पर संपर्क किया तो अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ डिपो में राशन भिजवाया, मगर कई डिपो अब भी खाली पड़े हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ नजदीकी डिपो को समय पर आपूर्ति मिल गई थी, लेकिन बाकी डिपो में देरी की जा रही है। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) पुरुषोतम सिंह ने बताया कि बारिश और खराब मौसम के कारण आपूर्ति में बाधा आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी डिपो में राशन पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो में जल्द मिलेगा रिफाइंड, आठ गोदामों में पहुंची सप्लाई
पिछले कुछ दिनों से जिला के कई सस्ते राशन डिपो में रिफाइंड तेल की सप्लाई खत्म होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब नागरिक आपूर्ति निगम ने राहत देते हुए जिले के गोदामों में रिफाइंड की सप्लाई भेजनी शुरू कर दी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि जिले के आठ गोदामों लंबागांव, चैतड़ू, ढलियारा, जौड़बड़, नूरपुर, रैहन, नगरोटा बगवां और पपरो में रिफाइंड की सप्लाई पहुंच चुकी है। बाकी 12 गोदामों में भी जल्द ही रिफाइंड पहुंच जाएगी। निगम द्वारा इस माह के लिए कुल 6 लाख पैकेट रिफाइंड की मांग की गई थी।