फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   half marathon news kangra

Kangra News: धर्मशाला मैराथन 25 को, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग

Tue, 09 Dec 2025 01:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:36 PM IST
विज्ञापन
half marathon news kangra
धर्मशाला। नगर निगम एवं जिला प्रशासन धर्मशाला की ओर से बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जानकारी धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने मैराथन के आयोजन के संबंध में जिला अधिकारियों के साथ नगर निगम के समृद्धि भवन में आयोजित हुई बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन


इकबाल ने बताया कि इवेंट की शुरुआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी। इसमें तीन किलोमीटर, पांच किलोमीटर, दस किलोमीटर, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होंगी। उन्होंने कहा कि धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सपोर्ट इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तीन से पांच किलोमीटर के स्कूली और कॉलेज धावकों को पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट, जबकि 10 और इससे अधिक किलोमीटर के स्कूली और कॉलेज धावकों को पंजीकरण शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि इस आयोजन में सक्रिय सहयोग कर इसे धर्मशाला की पहचान बनाने में योगदान दें। जफर इकबाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि धावकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले। उन्होंने बताया कि मैराथन साईं स्टेडियम से शुरू होकर चरान-दाड़ी-रक्कड़-खनियारा-कोतवाली बाजार-चीलगाड़ी होते हुए साईं स्टेडियम में ही समाप्त होगी। आयुक्त ने कहा कि मैराथन में स्कूली और काॅलेज तथा विभिन्न संस्थानों के बच्चे, पुलिस, भारतीय सेना के जवान सहित आमजन भी भाग लेंगे। बैठक में मार्ग प्रबंधन, पुलिस प्रबंधन, होटल एसोसिएशन सहित विभिन्न एनजीओ के सहयोग सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, डिप्टी कमांडेंट पुलिस लाइन सकोह बद्री सिंह, एसडीएम मोहित रत्न, सीएमओ डॉ. विवेक करोल, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी मनजीत सिंह, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed