फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gugga Navami fair begins with flag hoisting and umbrella worship

Kangra News: ध्वजारोहण और छत्र पूजन के साथ गुग्गा नवमी मेले का आगाज

Sun, 10 Aug 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gugga Navami fair begins with flag hoisting and umbrella worship
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के प्राचीन मंदिर गुग्गा छतरी सलोह में शनिवार से गुग्गा नवमी मेला शुरू हो गया। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक विशेष पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ किया गया। मेला रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक चलेगा। पहले दिन छत्र पूजन के लिए कई श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पवित्र मिट्टी और प्यास दी गई। मान्यता है कि घर के आसपास इस प्यास का छिड़काव करने से सांप नहीं आते हैं। थाना प्रभारी भवारना गुरदेव सिंह ने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद मंदिर जाकर मौके का जायजा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed