फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Greenland Public School celebrated Mother's Day with great enthusiasm

Kangra News: ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

Tue, 12 May 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 12 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Greenland Public School celebrated Mother's Day with great enthusiasm
ग्रीनलैंड पब्लिक दिवस स्कूल में मनाया गया आतृ
धर्मशाला (वि)। ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चेयरमैन रखवीर सिंह, सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह और प्रधानाचार्य अनुमीत कौर की अध्यक्षता में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। स्कूल पहुंचने पर अभिभावकों का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण, कविताएं और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। छात्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों का दिल जीत लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

अभिभावकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से खाने-पीने की भी विशेष व्यवस्था की गई। अंत में प्रधानाचार्य अनुमीत कौर ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed