फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should renovate HPTDC hotels: Union

एचपीटीडीसी होटलों का नवीनीकरण करे सरकार : संघ

Fri, 27 Sep 2024 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Government should renovate HPTDC hotels: Union
धर्मशाला। प्रदेश सरकार पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों को ऑपरेट एंड मैनेजमेंट के आधार पर निजी हाथों में सौंपने की बजाय इनका नवीनीकरण कर स्वयं चलाए। यह मांग पर्यटन निगम कर्मचारी संघ धर्मशाला ने की है। संघ ने साथ ही कहा है कि पर्यटन निगम का सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के पास कितना उधार अभी तक बकाया है, इसकी जानकारी भी दी जाए। वीरवार को पर्यटन निगम कर्मचारी संघ धर्मशाला की बैठक अध्यक्ष आयुष ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि निगम की अभी तक कितनी इकाइयों को लीज पर दिया गया है और इनसे कितना लाभ हुआ है और इन इकाइयों को वापस लेने के बाद कितनी राशि न्यायालयों में खर्च हुई है, इसकी जानकारी भी दी जाए। इस दौरान पर्यटन कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष शशि पाल शर्मा और उप प्रधान विपन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed