फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government is treating pensioners step-motherly: Pundir

सरकार पेंशनरों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : पुंडीर

Thu, 06 Nov 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Nov 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
Government is treating pensioners step-motherly: Pundir
कांगड़ा में बैठक में उपस्थित पेंशनर। -स्रोत : मंच
कांगड़ा। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने कांगड़ा में हुई बैठक में प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। मंच के जिला कांगड़ा अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर की पांच तारीख के बाद भी पेंशनरों के खातों में पेंशन नहीं आई है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित लगभग 100 से अधिक पेंशनरों ने पेंशन के समय पर न मिल पाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। पुंडीर ने कहा कि पेंशनरों की कई महत्वपूर्ण वित्तीय देनदारियां सालों से लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने जहां कार्यरत कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश दिए थे, वहीं परिवहन पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के आदेश अभी तक नहीं आए हैं। पहली जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर लंबित है। पिछले पांच वर्षों के मेडिकल बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। महंगाई भत्ते का एरियर और अन्य देय एरियर भी पेंशनरों को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमन लाल पुंडीर ने कड़े शब्दों में कहा कि इन गंभीर समस्याओं के कारण वरिष्ठ नागरिक पेंशनर, जो अब वृद्धावस्था में हैं, सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मंच के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शिमला स्थित सचिवालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार पेंशनरों के बकाया भुगतान और एरियर की लंबित किश्तों को जारी नहीं करती है, तो पेंशनर और भी सख्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

बैठक में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह, रविकांत शर्मा, सुभाष राणा, संसार पठानिया, किशोरी लाल धनोटिया, दिनेश शर्मा, मोहन लाल, नसीब सिंह, रमेश वालिया, देशराज, रसीला राम, विक्रम सिंह, गोपाल दास, यशपाल, शेर सिंह, रानो देवी, राजकुमारी, लज्या देवी, सिमरो और कमलेश सहित लगभग 100 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed