{"_id":"68223ebf463c160a220f6ff1","slug":"give-rights-to-retired-employees-between-january-2016-and-2022-krishna-kangra-news-c-95-1-kng1004-176733-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों को दें हक : कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों को दें हक : कृष्ण
Tue, 13 May 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 13 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ के प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा ने सरकार से जनवरी 2016 से लेकर जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों की देनदारियों का भुगतान करने की मांग की है। इन देनदारियों का पेंशनर काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि इनमें ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट सहित अन्य देनदारियां सरकार की ओर से लंबित हैं। पेंशनरों में सरकार के प्रति निराशा हो रही है। सरकार से इस मांग को संघ की ओर से भी कई बार उठाया है, परंतु कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है।
सरकार ने अभी तक पेंशनरों के लिए मेडिकल विकल्प का पत्र भी जारी नहीं किया है। पेंशनरों ने समय-समय पर सरकार के आदेशों का पालन किया है और सरकार को भी इनके हितों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा संघ ने बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक प्रकट किया और भगवान से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला कांगड़ा पेंशनर संघ परिवार के साथ खड़ा है।