{"_id":"608d5fda8ebc3ee1c270a4c1","slug":"girl-dies-after-accidentally-eating-poisonous-medicine-kangra-news-sml369055247","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से जहरीली दवाई निगलने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से जहरीली दवाई निगलने से युवती की मौत
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। चंगर क्षेत्र की खुंडियां तहसील के गांव कव्वाली शुद्धलाहड़ में एक युवती ने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने पर जब इलाज के लिए टांडा ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सीएचसी खुंडियां से पुलिस को सूचना मिली कि एक 23 वर्षीय युवती निवासी कव्वाली शुद्धलाहड़ ने किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस खुंडियां अस्पताल पहुंची, लेकिन युवती पुलिस को कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं थी। युवती की हालत खराब होते देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
युवती की टांडा ले जाते समय मौत हो गई। उसके बाद परिजन युवती के शव को अपने घर कव्वाली ले आए। इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची तथा मृतका के पिता, मां और भाई के बयान कलमबद्ध किए गए। परिजनों ने युवती की मौत पर किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। युवती स्नातक कर चुकी थी और अब घर में ही थी। पुलिस ने बयान दर्ज करवाने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा सीएचसी भेज दिया है। मामले कि पुष्टि थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने की है।