{"_id":"6af41ed14ccaacf5b4083393","slug":"ghumarwin-bus-stand-accident-youth-dies-under-electric-bus-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत, मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौत, मौके पर तोड़ा दम
Wed, 11 Nov 2026 01:27 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:27 PM IST
सार
बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड पर बुधवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। जंगलबेरी से शिमला जा रही इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की जान चली गई। जंगलबैरी से शिमला रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र जय सिंह निवासी हारकुकार, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी संस्थान में कार्यरत था।
विज्ञापन
बस स्टैंड से बाहर निकलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे जंगलबैरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान पंकज कुमार भी बस स्टैंड से बाहर निकलकर सड़क पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकली, युवक अचानक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस के पिछले पहिये के नीचे आने से युवक गंभीर रूप से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने बस और चालक को लिया कब्जे में
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और बस को भी कब्जे में कर लिया है। मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।

क्षतिग्रस्त सड़क को भी बताया जा रहा संभावित कारण
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड के बाहर लिंक सड़क की खस्ताहाल स्थिति भी हादसे की संभावित वजह हो सकती है। बताया जा रहा है कि सड़क पर बिछाए गए पेवर ब्लॉक कई जगह से उखड़ चुके हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि किसी गहरे गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ने से युवक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। लोगों ने संबंधित विभाग से बस स्टैंड के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।