फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ghrit Mandal lowered in Bajreshwari Devi Temple Kangra and Shiv Temple of Baijnath

Kangra News: बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा और बैजनाथ के शिव मंदिर में उतारा घृत मंडल

Tue, 21 Jan 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 21 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ghrit Mandal lowered in Bajreshwari Devi Temple Kangra and Shiv Temple of Baijnath
घृत मंडल के आखिरी दिन दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन
कांगड़ा/बैजनाथ। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा और बैजनाथ के शिव मंदिर में पिछले सात दिन से आयोजित घृत मंडल पर्व विधि विधान से संपन्न हो गया। सोमवार तड़के मंदिर के पुजारियों ने पाठ पूजास्थल मां बज्रेश्वरी की पिंडी पर चढ़े करीब 21 क्विंटल मक्खन को उतार दिया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन के बाद मक्खन रूपी प्रसाद लिया। वहीं, बैजनाथ शिव मंदिर में सुबह चार बजे आरती कर ढाई क्विंटल घृत मंडल को उतारा।
विज्ञापन


मकर संक्रांति का यह पर्व दैवीय काल से मनाया जा रहा है। पौराणिक मतों के अनुसार जालंधर दैत्य से युद्ध के दौरान माता सती को चोटें आई थीं। इन घावों को भरने के लिए मक्खन से लेप किया गया था।
विज्ञापन

इस परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि प्रसाद रूपी इस मक्खन को खाया ही नहीं जाता, अपितु शरीर पर लगाने से यह प्रसाद चर्म रोगों में रामबाण का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि घृत मंडल पर्व संपन्न होने के बाद मक्खन का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा जा रहा है। पर्व संपन्न होने के दिन सोमवार को करीब 5,000 श्रद्धालुओं ने कांगड़ा में बज्रेश्वरी देवी के दर्शन किए।

घृत मंडल के आखिरी दिन दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन

घृत मंडल के आखिरी दिन दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed