{"_id":"68ac5806badf1f941506b8e2","slug":"ghalour-to-balardu-road-has-turned-into-potholes-kangra-news-c-95-1-ssml1020-192439-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घलौर से बलारडू मार्ग गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घलौर से बलारडू मार्ग गड्ढों में तब्दील
विज्ञापन
घलौर से बलारडू मार्ग गड्ढों में तब्दील
कई रास्ते बंद, चालकों की बढ़ी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल क्षेत्र में लगातार दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घलौर से बलारडू मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। बलारडू में एक स्थान पर तो सड़क तालाब का रूप ले चुकी है।
हिरन पंचयत में भी पानी सड़क पर जमा हो रहा है। भारी बारिश से कई मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गए हैं। ग्राम पंचायत गुगाना के वार्ड नंबर एक खैरिया में भू-स्खलन होने से मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सड़क पर मिट्टी, पत्थर और पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। इसी तरह ग्राम पंचायत धतेहड़ में सुरला मार्ग भी भारी चट्टानें गिरने और भू-स्खलन के कारण पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग विभाग से सड़कों को शीघ्र बहाल करने की मांग कर रहे हैं। ज्वालामुखी के एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि प्रशासन हर क्षेत्र में हो रहे नुकसान पर नजर बनाए हुए है।