फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Get your name confirmed in the voter list

Kangra News: मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करवाएं

Thu, 18 Sep 2025 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Get your name confirmed in the voter list
नगर परिषद बैजनाथ पपरोला के ईओ चमन और नोडल अधिकारी तरुण सूद ने किया आह्वान
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ पपरोला के ईओ चमन और नोडल अधिकारी तरुण सूद ने नप के समस्त नागरिकों से अपने-अपने मत का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगर परिषद बैजनाथ पपरोला की ओर से मतदाता सत्यापन अभियान चलाया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची में कुल 13,206 मतदाताओं में से 1,374 मतदाताओं का सत्यापन विभिन्न कारणों जैसे मृत्यु, विवाह, स्थानांतरण या उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो सका।

विभाग की ओर से 1374 अपुष्ट मतदाताओं की एक सूची तैयार की गई है, जो 19 सितंबर को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद बैजनाथ पपरोला के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका नाम सत्यापित मतदाताओं में शामिल है और अपुष्ट मतदाताओं की सूची में नहीं है।
विज्ञापन



यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो कृपया इसकी जानकारी, कार्यकारी अधिकारी चमन लाल या नोडल अधिकारी तरुण सूद को देकर अपने वोट की पुष्टि करवा सकते हैं। पुष्टि करवाने के लिए नागरिकों को परिवार नकल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और बोनोफाइड हिमाचल लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed