फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Geological survey to be conducted to prevent landslides on McLeodganj road

Kangra News: मैक्लोडगंज सड़क पर भूस्खलन को रोकने के लिए होगा भू-वैज्ञानिक सर्वे

Sun, 04 Jan 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 Jan 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
Geological survey to be conducted to prevent landslides on McLeodganj road
धर्मशाला। मैक्लोडगंज की प्रमुख सड़क पर पिछले सात वर्षों से जारी मरम्मत के बावजूद बार-बार होने वाले भू-स्खलन की समस्या को देखते हुए अब इसका वैज्ञानिक समाधान खोजा जाएगा। पीडब्ल्यूडी बार-बार पैचवर्क करने के बजाय अब भू-वैज्ञानिक टीम द्वारा स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण करवाएगा, ताकि तकनीकी रूप से ठोस और स्थायी समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन

यह जानकारी शनिवार को उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दी। वन विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में पठानिया ने अधिकारियों को सभी लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि मैक्लोडगंज सड़क की जर्जर स्थिति का मुख्य कारण वहां की भौगोलिक परिस्थितियां और निरंतर होने वाला भू-स्खलन है। पिछले 7 वर्षों से यहां निरंतर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। अब विशेषज्ञों की राय से इस मार्ग को मजबूत बनाने की योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता (परियोजना) सुरेंद्र पॉल जगोटा, वन विभाग की प्रभागीय वन अधिकारी (एफसीए) ऋचा बाचंटा और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कटोरी बंगला-भरमौर मार्ग का होगा कायाकल्प
बैठक में चंबा जिला से जुड़ी एक अहम परियोजना की भी समीक्षा की गई। कटोरी बंगला-भरमौर मार्ग को दो लेन में विकसित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 93 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। परियोजना का सर्वेक्षण कार्य जारी है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed