फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gas cylinder will not be available without DAC code

Kangra News: डीएसी कोड के बिना नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर

Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder will not be available without DAC code
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। इंडेन गैस एजेंसी नगरोटा बगवां के तहत गैस उपभोक्ताओं को डीएसी कोड के बिना गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। एजेंसी प्रबंधक गौरव मेहता और एजेंसी अधिकारी राकेश धीमान ने बताया कि डीएसी कोड उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी एवं गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वालों के पास ही मिल जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को रूट चार्ट के अनुसार ही अपनी गैस की बुकिंग करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इस इंस्पेक्शन में गैस एजेंसी के अधिकृत कर्मचारी ही उपभोक्ताओं के घरों में मापदंडों के अनुसार गैस सिलेंडर की फिटिंग, चूल्हे, रेगुलेटर, पाइप आदि उपकरणों की जांच करेंगे और जागरूक करेंगे। इसके लिए उन्हें 236 रुपये की फीस चुकानी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा है कि बिना रसीद के किसी को भी उस फीस के पैसे न दें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की अभी तक केवाईसी नहीं हुई है, वे जल्द अपनी केवाईसी करवा लें अन्यथा उनके गैस कनेक्शन बंद हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed