फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ganpati installed in pandals after city parikrama

Kangra News: नगर परिक्रमा के बाद पंडालों में विराजमान हुए गणपति

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Ganpati installed in pandals after city parikrama
बैजनाथ (कांगड़ा)। गणेश चतुर्थी पर बैजनाथ में दो बड़े पंडालों में भगवान गणेश की दो बड़ी भव्य मूर्तियों की स्थापना नगर परिक्रमा के बाद कर दी गई। ऐतिहासिक शिव मंदिर के बाहर पार्किंग में गणेश महोत्सव कमेटी और पंडोल रोड की गणेश महोत्सव कमेटी की ओर से दो अलग-अलग पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियों को पंडितों ने पूजा-अर्चना के बाद स्थापित किया। गणेश महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने परिक्रमा से पूर्व शिव मंदिर में झंडा रस्म अदा की। शिव मंदिर के समीप पिछले 13 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जबकि पंडोल रोड में पिछले छह सालों से समारोह आयोजित हो रहा है। 28 सितंबर तक पंडोल रोड के पंडाल में दोपहर को भागवत गो कथा का आयोजन होगा, जबकि शिव मंदिर के समीप के पंडाल में निशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोनों पंडालों में रोजाना नामी-गिरामी कलाकार शाम सात से लेकर 10 बजे तक आयोजित होने वाली संस्कृत संध्याओं में भक्ति रस से श्रोताओं और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान झांकियां भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed