रससाकशी में तकीपुर की टीम जीती
कांगडा। मेरा युवा भारत और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कांगड़ा में किया गया। इसमें विभिन्न युवा मंडलों के युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, थ्री लेग रेस, 1600 मीटर रेस और स्पून रेस शामिल थीं। तकीपुर खेल मैदान में हुईं प्रतियोगिताओं में विधायक पवन काजल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अशोक कपूर (इंडियन आर्मी), विभिन्न गांवों के प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे।1600 मीटर रेस में रिक्की संधू, थ्री लेग रेस में रितिका कौडल, कबड्डी में यूथ क्लब गाहलियां, स्पून रेस में राशि और वॉलीबाल में यूथ क्लब दौलतपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में यूथ क्लब तकीपुर विजेता रहा। सभी विजेता और उपविजेता युवा मंडल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने पांच यूथ क्लबों को खेल सामग्री भी बांटी।