फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   From Kangra Valley Carnival 21, special buses will run for spectators at night.

Kangra News: कांगड़ा वैली कार्निवल 21 से, रात में दर्शकों के लिए चलेंगी विशेष बसें

Sat, 07 Sep 2024 04:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
From Kangra Valley Carnival 21, special buses will run for spectators at night.
धर्मशाला। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 सितंबर से कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाला यह आयोजन 21 सितंबर से 6 अक्तूबर तक चलेगा। कार्निवल में 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा। वहीं, खनियारा, दाड़नू, दाड़ी, श्यामनगर, रामनगर, मैक्लोडगंज और सकोह आदि आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की विशेष बसें भी चलेंगी। ताकि सांस्कृतिक संध्या संपन्न होने के बाद रात को घर जाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं। इसमें एडीसी सौरभ जस्सल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न कार्य परियोजनाओं को मंजूरी भी प्रदान की है तथा इसी दिशा में कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन भी सरकार के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है। ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। कांगड़ा वैली कार्निवल में हिमाचली लोक और कलाकारों को महत्व दिया जाएगा और सभी स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी
प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी ताकि जो लोग इस कार्यक्रम देखने नहीं आ पाएंगे वे घर बैठे इसका आनंद ले सकें। प्रशासन का प्रयास है कि इस कांगड़ा घाटी कार्निवल के आयोजन के लिए सबका सहयोग मिले और यह इवेंट स्मरणीय रहे।

मिलेट्स फेस्टिवल भी होगा
कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिलेट्स फेस्टिवल और क्राॅफ्ट बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। हस्तकला और शिल्प से संबंधित स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed